परमपिता परमात्मा ने मनुष्य को सुंदर शरीर देकर सुंदर - सुंदर अंग प्रदान किये | इन अंगों में एक अतिमहत्वपूर्ण अंग जिह्वा देकर मनुष्य को अभिव्यक्ति का अधिकार दिया | मनुष्य को सदैव इस जिह्वा का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए क्योंकि ---- श्रीमद्भागवत में तीन प्रकार के तपों की चर्चा है। इनमें शारीरिक तप, मानसिक तप तथा वाचिक तप शामिल है | वाचिक तप के संबंध में कहा है कि उद्वेग उत्पन्न न करने वाले वाक्य, हित कारक तथा सत्य पर आधारित वचन एवं स्वाध्याय वाचिक तप है | किसी के प्रति अप्रिय न बोलना तथा जो कुछ बोला जाए उसकी अच्छाइयों से संबंधित ही बोला जाए तो इस वाणी से सुनने वाला तो प्रसन्न होगा ही, बोलने वाला भी आनंदित होगा | वास्तव में वाणी को संयम में रखने वाला व्यक्ति ऊंचाइयों तक पहुंच जाता है | इसके विपरीत अनियंत्रित वाणी वाले व्यक्ति को प्राय: जीवन भर सफलता प्राप्त नहीं हो पाती | जो व्यक्ति वाणी से सदैव मीठा बोलता है उसके मित्रों का क्षेत्र भी विस्तारित होता है | मृदुभाषी होने की स्थिति में लोगों के सहयोग और समर्थन में वह अत्यधिक ऊर्जा का संग्रह कर लेता है, जबकि कटु वचन बोलने वाला व्यक्ति ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें