जीवन की क्षणभंगुरता को समझें
*इस धरा धाम पर जन्म लेने के बाद मनुष्य अपने जीवन भर में अनेकों क्रियाकलाप करता है परंतु जो करना चाहिए वह शायद नहीं कर पाता है | हमारे महापुरुषों ने इस जीवन को क्षणभंगुर कहा है , इस जीवन को क्षणभंगुर मानते हुए हमारे महापुरुषों ने जीवन के प्रारंभिक समय से ही आध्यात्मिक बनने का एवं बनाने का प्रयास किया है | ईश्वर को प्राप्त करने के लिए या धर्माचरण करने के लिए मनुष्य को वृद्धावस्था की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए , यही शिक्षा हमको हमारे पूर्वजों से मिली है | क्योंकि वृद्धावस्था आएगी कि नहीं आएगी इसका कोई भरोसा ही नहीं है , यह जीवन कब समाप्त हो जाएगा इसको जानने वाला परमात्मा के अतिरिक्त कोई दूसरा नहीं है , इसलिए मनुष्य को जीवन के प्रारंभिक स्तर पर ही आध्यात्मिक बनने का प्रयास प्रारंभ कर देना चाहिए | परंतु मनुष्य की मानसिकता बड़ी विचित्र है कि बचपन तो खेलकूद में निकल जाता है और युवावस्था विषय भोग में , जब वृद्धावस्था आती है तब मनुष्य धर्माचरण करने का प्रयास करता है , तीर्थाटन करने का प्रयास करता है परंतु तब उसके शरीर के अंग उसका साथ देने से मना कर देते हैं | ऐसी स्थिति में मनुष्य के पास वृद्धाव...