संक्रमणरोधी सनातन मान्यतायें
*सनातन धर्म की मान्यतायें एवं जड़ें इतनी मजबूत हैं कि यदि इनको ध्यान से देखा एवं समझा जाय तो मानव समाज को कभी कोई समस्या का सामना करना ही न पड़े | हमारी मान्यतायें प्राचीन भले ही हों परंतु मानवमात्र का कल्याण हमारी मान्यताओं में स्पष्ट देखने को मिलता है | मानव समाज को अनेक प्रकार के दिशा निर्देश हमारी सनातन मान्यताओं से प्राप्त होते हैं अब यह अलग विषय है कि हम उन्हें पुरानी एवं बेकार की मान्यताएं मानने लगे हैं | आज समस्त विश्व जिस कोरोना नामक बीमारी से संघर्ष कर रहा है उससे बचने का एक ही उपाय चिकित्सकों एवं सरकार के द्वारा किया जा रहा है और वह है उचित दूरी ! जिससे कि एक दूसरे को संक्रमण न फैलने पाये | यह आज हो रहा है और वही हमारी सनातन संस्कृति में संक्रमण से बचने के लिए बहुत पहले से ही उपाय बताए गए हैं | जब हमारे यहां किसी बच्चे का जन्म होता था तो माँ एवं बच्चे को कम से कम ग्यारह दिन के लिए एक अलग कमरे में रखा जाता था जिससे कि जच्चा एवं बच्चा को कोई संक्रमण न होने पावे | यह हमारा प्राचीन आइसोलेशन था | वहीं जब घर में किसी की मृत्यु होती थी तो दाहकर्म करने वाले को पूरे परिवार एवं स...