संदेश

सतसंग की आवश्यकता

इस सृष्टि में जितने भी जीव हैं उन सभी जीवों में मनुष्य सर्वश्रेष्ठ है | क्योंकि मनुष्य को जो सुविघायें प्राप्त हैं वह किसी अन्य जीव को कदापि नहीं मिल पाई हैं | प्रकृति की ओर से तो सभी जीवों का पोषण समान रूप से किया जाता है | सूर्य सबको बराबर प्रकाश देता है तो हवा , पानी , अग्नि आदि प्रकृति प्रदत्त वरदान सभी जीवों के लिए उपलब्ध है | परंतु इन सभी तत्वों का प्रयोग अपनी सुविघाओं के लिए सबसे अधिक मनुष्य ही करता आया है | मनुष्य को इन तत्वों का प्रयोग करने का ज्ञान कैसे मिला यह जानने के लिए हमें  सनातन धर्म का आश्रय लेना पड़ेगा क्योंकि इससे पुरातन कुछ भी नहीं है | सनातन धर्म के पुरोधाओं ने इन तत्वों का विशेष प्रयोग करके उन्हें समस्त मानवजाति के लिए उपलब्ध कराया एवं यह भी बताने का प्रयास किया कि इनका प्रयोग कब कहाँ और कैसे किया जाय | सनातन के गूढ एवं जटिल विषयों को समाज के समक्ष रखने का एक सरल उपाय हमारे महर्षियों ने बनाया | वह उपाय था सतसंग | प्रकृति विषयक या गूढ रहस्यों पर अनुसंधान करने वाले ऋषियों - महर्षियों से मिल पाना साधारण के लिए असम्भव था तो हमारे ऋषियों ने एक व्यवस्था बनाई सतसंग...